{"_id":"627fe5c4fc30c6550f03d77c","slug":"lakhs-stolen-from-the-house-of-minister-of-state-s-relative-saharanpur-news-mrt588524763","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिल कॉलोनी में चोरों ने मकान को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिल कॉलोनी में चोरों ने मकान को बनाया निशाना
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया गिल कॉलोनी में चोरों ने परिवार की मौजूदगी में एक मकान को खंगाल दिया। परिवार के लोग सोते रहे और चोर हजारों की नगदी व करीब दस तोले के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की गिल कॉलोनी में राज्यमंत्री बृजेश सिंह के रिश्तेदार यशपाल राणा परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात यशपाल राणा और उनका परिवार सोया हुआ था। सुबह उठकर देखा तो अलमारी में रखी 35 हजार की नकदी और करीब 10 तोले के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। इसकी सूचना यशपाल राणा ने पुलिस को दी। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के जांच में सामने आया कि चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए और चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर देगी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली, रेकी बाद हुई वारदात
घटनास्थल के आसपास मकानों पर लगे सीसीटीवी फुुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है, जिसमें कुछ संदिग्ध भी नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है। वहीं, पुलिस को लग रहा है कि रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।