फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lack of resources, indifference of doctors

संसाधनों की कमी, डॉक्टरों की बेरुखी

Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lack of resources, indifference of doctors
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में गरीबों के इलाज का एकमात्र सहारा जिला अस्पताल ही है, लेकिन अस्पताल में न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न चिकित्सक मरीजों के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं, उस पर मशीनों   का खराब होना मुसीबत बन गया है। इससे न सिर्फ मरीज परेशान हैं, बल्कि लगातार हंगामा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को अमर उजाला टीम दोपहर करीब 12.30 बजे जिला अस्पताल पहुंची तो सीएमएस कार्यालय में हंगामा मच रहा था। राजीव गुंबर एक चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सीएमएस डॉ. आशा शर्मा ने किसी प्रकार उनको संतुष्ट किया।
विज्ञापन


आगे बढ़े तो मरीजों की लाइन डिजिटल एक्स-रे के सामने लगी मिली, लेकिन रूम बंद मिला। पूछने पर पता चला कि आज डिजिटल एक्सरे मशीन में खराबी आ गई है, इसलिए एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली मंजिल पर पहुंचे तो वहां सर्वेलेंस लैब बंद मिली, वहां के स्टाफ ने बताया कि आज डाक्टर मैडम किसी मीटिंग में गईं हुईं हैं, इसलिए लैब बंद है। तभी एक चिकित्सक ओटी से निकलकर आए, पूछने पर बताया कि यहां पर कई मशीनों की जरूरत है।

ओटी में इमेज आइडेंसी फायर खराब हो गया है। वही ठीक नहीं हो पाया है। बीडी बाजोरिया जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा का कहना है कि डिजिटल एक्सरे की मशीन की मेंटीनेंस के लिए लखनऊ से ही इंजीनियर्स आते हैं।


कल ही खराब हुई और आज ही इंजीनियर को बुला लिया गया है। मशीन ठीक कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस माह 450 डिजिटल एक्स-रे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जो भी मशीनें दिक्कत कर रहीं थीं, अब सभी ठीक काम कर रहीं हैं। कुछ मशीनों की डिमांड भी भेजी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed