फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Laborer died after falling into a pit filled with water

Saharanpur News: पानी से भरे गड्ढे में गिर कर मजदूर की मौत

Wed, 19 Jul 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Laborer died after falling into a pit filled with water
मृतक राकेश का फाइल फोटो
- रात में दवाई लेने घर से निकला था, सुबह शव मिला
विज्ञापन

बेहट/शांकभरी। कोतवाली मिर्जापुर के गांव बेगपुर नौगांवा का एक मजदूर निर्माणाधीन पुलिया के पास बने गहरे गड्ढे में भरे पानी के अंदर मृत पड़ा मिला। माना जा रहा है कि उसकी गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव बेगपुर नौगांवा निवासी राकेश (35) पुत्र ठाकुरदास मजदूरी करता था। बीती रात्रि नौ बजे वह दवाई लेने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश लोनिवि द्वारा निर्माणाधीन पुलिया के पास बने गहरे गड्ढे में पड़ी दिखाई दी। किसी ग्रामीण ने लाश पानी में पड़ी देखी और ग्राम प्रधान को सूचना दी। राकेश की मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान इकराम अहमद की सूचना पर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि माना जा रहा है कि पैर फिसलने से गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। राकेश मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे गुजर बसर करता था। अपने अपने पीछे चार बेटियां तथा दो बेटे छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिजनों के समक्ष पेट भरने का भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने उसकी आर्थिक मदद की मांग की है। हादसे की सूचना के बाद एसडीएम बेहट दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और उसके परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed