फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Labor Department starts sending second installment of disaster relief plan

श्रम विभाग ने भेजनी शुरू की आपदा राहत योजना की दूसरी किश्त

Tue, 02 Jun 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Labor Department starts sending second installment of disaster relief plan
सहारनपुर। श्रम विभाग ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में आपदा राहत योजना के तहत दूसरी किश्त भेजनी शुरू कर दी है। इसकी पहली एक हजार रुपये की किश्त भी 90350 श्रमिकों के खाते में भेजी जा चुकी है। जबकि जनपद में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या करीब 94 हजार हैं। दूसरी किश्त में भी एक हजार रुपये प्रति श्रमिक उनके बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। शेष रह गए श्रमिकों के खातों आदि को ठीक कराकर राहत राशि भेजने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सरकार ने श्रमिकों की मदद के लिए आपदा राहत योजना शुरू की है। इसके लाभ श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ही मिलेगा। इस योजना के तहत प्रति श्रमिक एक हजार रुपये उनके खाते में भेजा जाना है। जनपद में रजिस्टर्ड 94 हजार श्रमिकों में से 90350 के खाते में इस योजना की पहली किश्त भेजी जा चुकी है। शेष श्रमिकों के खाता संख्या गलत फीड होने सहित अन्य कारणों से सहायता राशि उनके खाते में नहीं पहुंच सकी हैं। इसके लिए विभाग तकनीकी समस्या को दूर करने में जुटा है। जिससे इस योजना का लाभ सभी पात्र श्रमिकों को मिल सके। उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के लिए चलाई जा रही आपदा राहत योजना की दूसरी किश्त श्रमिकों के खाते में भेजनी शुरू कर दी है। सोमवार को भी आठ हजार श्रमिकों के खाते में किश्त भेजी गई है। जिन श्रमिकों के खाते में सहायता राशि नहीं गई उनके या तो बैंक खाता गलत फीड या फिर कोई अन्य कमी है। इसको भी ठीक कराकर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed