{"_id":"5eadb8a78ebc3e90a55e469c","slug":"lab-to-be-built-in-medical-collegewith-four-and-a-half-million-saharanpur-news-mrt4801619111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस जांच लैब बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस जांच लैब बनेगी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में साढ़े चार करोड़ से बनेगी लैब
सहारनपुर, सरसावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की घोषणा के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस जांच लैब बनाने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
शनिवार को शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि लैब अत्याधुनिक मेडिकल तथा सुरक्षात्मक उपकरणों से लैस होगी। इस लैब को मॉलिक्यूलर लैब कहा जाता है, इसमें वायरस संबंधित कईप्रकार के टेस्ट किए जा सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कोरोना तथा स्वाइन फ्लू जैसे टेस्ट भी इसी लैब में संभव हैं। प्राचार्य ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज को करीब साढे़ चार करोड़ रुपये लैब को स्थापित करने के लिए स्वीकृत किए हैं। इसके बाद कॉलेज ने इस संबंध में निविदा निकालकर कंपनियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है जो अपना लैब संबंधित संपूर्ण डाटा लेकर मेडिकल कॉलेज में पहुंचेंगी। यहां प्रेजेंटेशन लेने के बाद उपयुक्त कंपनी को लैब बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।