फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kurukshetra police protest, stone pelting

वांछित को पकड़ने आई कुरुक्षेत्र पुलिस का विरोध, पथराव 

Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
 Kurukshetra police protest, stone pelting
पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गंगाोह के बाढ़ीमाजरा में वांछित आरोपी को पकड़ने गई हरियाणा पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को ले जाने में कामयाब रही।
विज्ञापन


आरोपी के पिता ने पुलिस पर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सीओ को तहरीर दी है। शुक्रवार सुबह हरियाणा की कुरुक्षेत्र पुलिस गंगोह पुलिस को साथ लेकर गांव बाढ़ीमाजरा में वांछित आरोपी सद्दाम को पकड़ने गई थी।
विज्ञापन


सद्दाम कुरुक्षेत्र कोतवाली में अवैध तमंचे के किसी मामले में वांछित चल रहा है। सद्दाम पुलिस को उसके घर पर ही मिल गया। जब पुलिस ने उसे ले जाना चाहा तो घर की महिलाओं एवं अन्य परिजनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी आ गए और पुलिस से सद्दाम को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बावजूद पुलिस आरोपी को ले जाने में कामयाब रही।  

उधर आरोपी सद्दाम के पिता जीशान ने सीओ राजेंद्र सिंह को तहरीर देकर हरियाणा और गंगोह पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। शुक्रवार सुबह गंगोह और कुरुक्षेत्र पुलिस कर्मी उसके घर में घुस आए।

पुलिसकर्मी बिना किसी वजह उसके पुत्र सद्दाम को घसीटकर अपने साथ ले जाने लगे। जब उसकी पुत्री तरन्नुम ने सद्दाम के अपराध के बारे में पूछा तो आरोपी तैश में आ गए और रायफल की बटों से तरन्नुम के साथ मारपीट और अभद्रता की।

इतना ही नहीं बल्कि उसकी 80 वर्षीय बूढ़ी मां और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें वह तीनों घायल हो गई। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी एनकाउंटर करने की बात कहते हुए सद्दाम को अपनी गाड़ी में डालकर ले गए।


निर्दोष पुत्र के एनकाउंटर की आशंका जताते हुए जीशान ने तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि केवल कुरुक्षेत्र पुलिस ही आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed