फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kumar Vishwas will present at the annual function of CIS

Saharanpur News: सीआईएस के वार्षिक समारोह में कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति

Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas will present at the annual function of CIS

विज्ञापन
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक में अगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सीआईएस के वार्षिक समारोह समन्वय- 2025 में कवि कुमार विश्वास अपने-अपने राम पर प्रस्तुति देंगे।


दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि 29 दिसंबर को कंबल वितरण का कार्यक्रम हरि मंदिर शाम सात से रात नौ बजे तक होगा। इसका संयोजक संजय अरोड़ा को बनाया गया है। एक जनवरी को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर राकेश कैमिकल तिराहा, देहरादून रोड पर लगाएं जाएंगे। इसका संयोजक नीरज मिड्ढा को बनाया गया है। संस्था जनरल बॉडी बैठक जनवरी माह के तृतीय सप्ताह में आयोजित होगी। वार्षिक समारोह समन्वय-2025 का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास प्रस्तुति देंगे। बैठक में सहारनपुर क्लब के चुनाव में सचिव विजयी हुए हेमंत जोशी, सह-सचिव जोधबीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य माईदयाल सिंह मित्तल और अमित जौली को सम्मानित किया गया। संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एचएस चड्ढा, महासचिव अमित चौधरी, कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, संयुक्त कोषाध्यक्ष गौरव जैन ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed