{"_id":"67df1079c7598e9f980143a3","slug":"kumar-vishwas-gave-a-wonderful-performance-on-his-own-ram-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-145380-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुमार विश्वास ने अपने-अपने राम पर दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुमार विश्वास ने अपने-अपने राम पर दी शानदार प्रस्तुति
Sun, 23 Mar 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेस के तीसरे वार्षिकोत्सव समारोह समन्वय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विख्यात कवि कुमार विश्वास ने अपने-अपने राम पर शानदार प्रस्तुति दी।
उन्होंने कहा कि प्रभु राम इसलिए राम नहीं है कि उन्होंने कोई जादू दिखाया हो या चमत्कार दिखाया हो। वह राम इसलिए है कि उन्होंने जीवन के संघर्षों में भी अपनी मर्यादा को नहीं खोया। प्रभु राम ने कभी अपनी शक्ति का बेवजह प्रदर्शन नहीं किया। प्रभु राम सृष्टा भी है और सृष्टि भी हैं। प्रभु राम रास्ता भी है और मंजिल भी। उन्होंने कहा कि शरीर की इम्युनिटी किसी भी तरह से बढ़ सकती है, लेकिन आत्मा की इम्युनिटी राम कथा से ही बढ़ेगी। इस दौरान भजन अवध में आ ही गए रघुराई पर मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर सीआईएस अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।