फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Kshetra Panchayat member's son alleges father's kidnapping

यूपी: बीडीसी सदस्य दो दिनों से लापता, बेटे ने भाजपा नेताओं पर लगाया अपहरण का आरोप, जानें पूरा मामला

Fri, 09 Jul 2021 12:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 09 Jul 2021 12:04 PM IST
सार

बीडीसी सदस्य के बेटे ने भाजपा नेताओं पर पिता के अपहरण करने का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Kshetra Panchayat member's son alleges father's kidnapping
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के बेहट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर ब्लॉक साढ़ौली कदीम में सत्तापक्ष के प्रत्याशी पर एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य को अगवा करने का आरोप लगाया गया है। ईश्हाकपुर चेंची के क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल सिंह के पुत्र ने ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के साथ बेहट कोतवाली पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


गांव ईश्हाकपुर चेंची निवासी नेपाल सिंह गुरुवार को ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीणों के साथ बेहट कोतवाली पहुंचे। नेपाल ने बताया उसके पिता यशपाल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य है। उसकी मां बीमार चल रही है। छह जुलाई को उसके पिता मां की दवाई लेने के लिए सहारनपुर गए थे, लेकिन वे घर नहीं लौटे। उन्होंने उनकी सभी रिश्तेदारी और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को उन्हें जानकारी मिली उनके पिता का रास्ते से ब्लॉक साढ़ौली कदीम में भाजपा द्वारा घोषित प्रमुख पद के प्रत्याशी ने अपने भाई व एक जिला पंचायत सदस्य के साथ मिलकर अपहरण कर रखा है। उसकी मां को जब से पिता के अपहरण की जानकारी मिली है, उनकी हालत और बिगड़ गई है। उन्होंने कहा यदि उसकी मां के साथ कोई घटना घटित होती है, तो इसके जिम्मेदार सत्ता पक्ष के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को सत्ता पक्ष के प्रत्याशी पर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव टांडा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य के अपहरण का आरोप लगा था, जिसकी बरामदगी के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना मिर्जापुर परिसर में धरना दिया था। इस संबंध में सीओ रामकरण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी विश्वास चौधरी ने कहा बीडीसी अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ है। यह आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed