क्षत्रिय महाकुंभ में बड़ा फैसला: वक्ता बोले- जो भाजपा को हराएगा, उसे वोट दिया जाएगा, पढ़ें-क्या है नाराजगी
सहारनपुर के नानौता में आज क्षत्रिय महाकुंभ का आयोजन किया गया है। यहां कई प्रदेशों से समाज के लोग पहुंचे। यहां वक्ताओं ने भाजपा के खिलाफ बड़ा निर्णय लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नानौता में आज आयोजित किए गए क्षत्रिय महाकुंभ के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस महाकुंभ में कई प्रदेशों के लोग भागेदारी करने पहुंचे। आयोजकों के अनुसार बड़ी तादात में समाज के लोग शामिल होने पहुंचे। सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया।
नानोता के महाकुंभ में वक्ताओं का संबोधन शुरू हो गया है। वक्ताओं के निशाने पर भाजपा सरकार है। टिकट नहीं मिलने पर भाजपा को लेकर भारी रोष है। कैराना से बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी पहुंचे। देश मे 80 टिकट काटे गए।
यह भी पढ़ें: UP: श्रीराम के लिए युधिष्ठिर-लक्ष्मण और सीता भी मांगेंगी वोट, स्मृति ईरानी आज वोटर्स को साधेंगी
भाजपा के खिलाफ महाकुंभ में लिया गया बड़ा फैसला
क्षत्रिय महाकुंभ में निर्णय लिया गया कि जो भाजपा को हराएगा क्षत्रिय समाज उसे ही वोट करेगा। महाकुंभ में भाजपा पर टिकट में अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। कहा कि महापुरुषों के इतिहस से छेड़छाड़ की गई। वहीं किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने निर्णय की घोषणा करते हुए ये बातें कहीं।
आज नानौता के सहारनपुर रोड पर गांव बाबूपुरा के निकट ग्राम खुडाना निवासी विजयंत राणा की जमीन पर क्षत्रिय स्वाभिमान महाकुंभ का आयोजन हवन-पूजन के बाद किया गया। आयोजकों ने बताया कि महाकुंभ में कोई वीआईपी कल्चर नहीं रखा गया। मंच पर केवल क्षत्रिय समाज व अन्य समाज के प्रमुख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई।
महाकुंभ में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान आदि प्रांतों से भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के जिम्मेदार लोग भी पहुंचे। महाकुंभ को लेकर आयोजक कई दिन से तैयारियों में जुटे थे।
सरधना में16 अप्रैल को महापंचायत का एलान
नानौता में आयोजित क्षत्रिय महाकुंभ में शामिल होने के लिए सरधना से ठाकुर चौबीसी के ग्रामीण बसों में सवार होकर पहुंचे। भाजपा के विरोध में राजपूत समाज के लोग लगातार पंचायत कर रहे हैं। वहीं आगामी 16 अप्रैल को सरधना विधानसभा के गांव खेड़ा में भी क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।