{"_id":"661242bdc1a5202c4108869c","slug":"up-yudhishthir-and-lakshman-will-seek-votes-for-shri-ram-smriti-iraniin-meerut-today-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रीराम के लिए युधिष्ठिर-लक्ष्मण और सीता भी मांगेंगी वोट, स्मृति ईरानी आज वोटर्स को साधेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रीराम के लिए युधिष्ठिर-लक्ष्मण और सीता भी मांगेंगी वोट, स्मृति ईरानी आज वोटर्स को साधेंगी
Sun, 07 Apr 2024 12:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:23 PM IST
सार
पर्दे के राम अरुण गोविल के लिए मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं से वोट मांगने के लिए सीता, लक्ष्मण और युद्धिष्ठिर भी जल्द मेरठ आएंगे। वहीं आज स्मृति ईरानी भी मेरठ में महिला सम्मेलन के जरिए वोटर्स को साधेंगी।
विज्ञापन
गजेंद्र चौहान, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-हापुड़ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में भाजपा ने ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रैली कर चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर रामायण में राम बने अरुण गोविल के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं, वहीं रामायण में युधिष्ठिर और लक्ष्मण का पात्र निभाने वाले कलाकार भी जल्द ही मेरठ आएंगे।
विज्ञापन
रामायण में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान की ओर से वीडियो जारी कर उनके पक्ष में वोट की अपील की जा रही है वह भी जल्द आने का दावा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी उनके पक्ष में जल्द ही मेरठ में वोट मांगते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी आज गढ़ रोड पर करेंगे महिला सम्मेलन
स्मृति ईरानी गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में महिला सम्मेलन के जरिए वोटरों को साधेंगी। उधर, शनिवार को अरुण गोविल ने सदर स्थित वामन भगवान मंदिर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन