छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोविड-19 फतेहपुर अस्पताल में पिछले 14 दिन से संक्रमित रोगियों का उपचार कर रही टीम सी के चिकित्सीय दल को सोमवार की सुबह विदाई दे दी। अब यह टीम बिहारीगढ़ स्थित एक रिसार्ट में 14 दिन के लिए क्वारंटीन को भेजी। इसी के साथ डा मुकेश की अगुवाई वाली टीम ए ने अस्पताल में फिर से अपनी ड्यूटी संभाल ली।
अस्पताल इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता ने टीम इंचार्ज डॉ. अनुज चौहान, डॉ. अंशु शर्मा, डॉ. फरदीन खान, डॉ. गौरव छाबड़ा, डॉ. मनीष कुमार गोयल, स्टाफ नर्स राजीव सैनी, शिवम शर्मा, सौरभ पांडेय, सुमनलता, सीमा द्विवेदी, मोनिका तिवारी, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, फार्मेसिस्ट वेदपाल सिंह, राजेश रोहिला, फिरोज राय, दिनेश कुमार, सितम सिंह, मदनलाल, रविंद्र कुमार, बलसन, राकेश कुमार, वैभव कुमार, अक्षय कुमार, गुल बहार, सुबोध कुमार को विदाई दी। इस दौरान टीम लीडर डॉ. अनुज चौहान ने कहा कि कोविड वार्ड में काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा। टीम एकता के बल पर उनके वक्त में यहां से 16 रोगी ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में यहां सात रोगी भर्ती हैं। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से अस्पताल में उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता की प्रशंसा कर उनका आभार जताया। इस दौरान नवनीत सैनी, प्रियंका, रोनिका, नीरज राणा, सतबीर शर्मा, देवयानी आदि रहे।