फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kingpin of gang supplying counterfeit notes arrested

Saharanpur News: जाली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kingpin of gang supplying counterfeit notes arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पश्चिमी यूपी में जाली नोटों और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 25 हजार के इनामी सरगना शहनवाज निवासी मिर्जापुर पोल को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस को आशंका है कि जाली नोट और अवैध हथियारों के तार पाकिस्तान व नेपाल से भी जुड़े हो सकते हैं। इसी गिरोह ने बिहार के दो कारोबारियों से भी दो हजार करोड़ के नोट खपाने के नाम पर 16 लाख की ठगी की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले के गांव दुबोली निवासी कृष्णाकांत दुबे ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर शहनवाज, दिल्ली निवासी विशाल त्यागी और उनके अन्य साथियों पर जाली नोट देने का आरोप लगाया था। दो हजार करोड़ रुपये बदलवाने का झांसा दिया था। नोटों की गड्डी दिखाई थी। आरोपियों ने दो बार में पांच-पांच लाख और एक बार छह लाख रुपये लिए थे। इसके अलावा आरोपियों ने उन्हें 500-500 रुपये के जाली नोट बिहार में चलाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया था कि उनके पास दो हजार करोड़ के नोट हैं। पीड़ित कारोबारी ने आरोपियों पर नेपाल व पाकिस्तान से जाली नोट लाने का दावा भी किया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी शहनवाज निवासी सहारनपुर के भट्टा कॉलोनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी पर मिर्जापुर थाने से 25 हजार का इनाम भी घोषित था। जाली नोटों के स्रोत और अवैध हथियारों को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। बाकी आरोपियों को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed