फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khurrampur post office postman accused of embezzlement

खुर्रमपुर डाकघर के पोस्टमैन पर गबन का आरोप

Fri, 03 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khurrampur post office postman accused of embezzlement
डीएम से मिलने के बाद बेहट कोतवाली पहुंचे खुर्रमपुर डाकघर के खाताधारक। - फोटो : SAHARANPUR
खुर्रमपुर डाकघर के पोस्टमैन पर गबन का आरोप
विज्ञापन

बेहट/ सहारनपुर। खुर्रमपुर डाकघर के पोस्टमैन पर खाताधारकों ने पासबुक सहित गायब होने का आरोप लगाया है। खातों में अब तक जमा कराई धनराशि भी उपलब्ध नहीं है। आशंका है कि पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन किया गया है और रिकार्ड को नष्ट करने की कोशिश हो रही है। खाता धारकों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात कर शिकायत की। जिलाधिकारी ने सीओ बेहट को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बेहट कोतवाली के खुर्रमपुर गांव के लोग शुक्रवार को सहारनपुर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि गांव में डाकघर है, जिसमें करीब दो हजार खाताधारक हैं। डाकघर का पोस्टमैन सभी खाताधारकों की पासबुक लेकर लापता हो गया है। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तो वे डाकघर पहुंचे। उन्होंने अपने खाते चेक कराए, तो उनमें अब तक जमा कराई रकम नहीं थी। डाकघर के स्टाफ ने भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वे मुजफ्फराबाद स्थित शाखा पहुंचे, तो वहां भी मामले को कर्मचारियों ने दबाना चाहा।
विज्ञापन

खाताधारक राकेश कुमार, नरेंद्र, नाथीराम, आशु, रेखा, अर्जुन, अक्षय, कल्पना, विपिन, सौरभ कुमार, जूली, पवन, भोपाल, अनीश, अंकित, रवि चौहान, जीशान, बृजेश गुप्ता, रमेश, अमित, श्रीपाल, बिट्टू, कविता आदि ने डाकघर का रिकॉर्ड सुरक्षित कराए जाने और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खाताधारकों की शिकायत मिली है, प्रकरण की जांच कराई जा रही है। सही तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- उमराव सिंह, प्रवर अधीक्षक डाकघर सहारनपुर
पोस्टमैन के बेटे ने की गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग
बेहट। खुर्रमपुर डाकघर प्रकरण में पोस्टमैन राजेश कुमार के पुत्र अवनीश कुमार ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग को लेकर एसएसपी से मुलाकात की। मुजफ्फराबाद निवासी अवनीश ने कहा कि उसके पिता सात दिन से परेशान नजर आ रहे थे। एक सितंबर की सुबह वह घर से चले गए। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। इस संबंध में थाना फतेहपुर में भी प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed