फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khoram in Mubarikpur due to the death of three laborers in 15 days

15 दिन में तीन मजदूरों की मौत से मुबारिकपुर में कोहराम

Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Khoram in Mubarikpur due to the death of three laborers in 15 days
गांव मुबारिकपुर में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते विधायक किरत सिंह - फोटो : SAHARANPUR
15 दिन में तीन मजदूरों की मौत से मुबारिकपुर में कोहराम
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुएं से निकाली थी मोटर, तभी जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह/सहारनपुर। गांव मुबारिकपुर में 15 दिन में तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं से मोटर निकालते समय जहरीली गैस के प्रभाव से तीनों बीमार हुए थे। वहीं सीएमओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है।
गंगोह क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर के प्रधान मुनेश कुमार ने बताया कि गांव के कुछ मजदूरों ने गांव नूरखेड़ी स्थित नलकूप के एक कुएं से जुलाई के आखिरी सप्ताह में मोटर निकाली थी। इसी दौरान वे जहरीली गैस के प्रभाव में आ गए। चीना (22) पुत्र चरण सिंह की 11 अगस्त को, 26 अगस्त को विकास (17) पुत्र जबर सिंह और 27 अगस्त को अरुण (15) पुत्र ज्ञान चंद की अस्पताल में मौत हो गई। गांव के ही 26 वर्षीय छोटन और कन्हैया अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को भाजपा विधायक किरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मंत्री डॉ. ओमपाल सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य चौ. नक्षत्रपाल सिंह, बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

मजदूरों की मौत के बारे में जानकारी मिली है। कार्बन मोनो आक्साइड के प्रभाव से सांस लेने में दिक्कत बनती है, इसका प्रभाव कई दिन तक रह सकता है। वैसे मौत का सही कारण पोस्टमार्टम होने पर ही पता चल सकता है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. बीएस सोढ़ी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed