फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   .. Khichdi Radhavallabh loved raisins and grapes Chironji

Saharanpur News: .. खिचड़ी राधावल्लभ को प्यारी किशमिश दाख चिरौंजी

Mon, 15 Jan 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
.. Khichdi Radhavallabh loved raisins and grapes Chironji
प्राचीन सिद्धपीठ श्री राध वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव में ठाकुरजी व राधा रानी को छप्पन भोग लगा
देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (राधा नवरंगी लाल) का खिचड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ठाकुरजी और राधा रानी को छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


ठाकुर जी को मंगला आरती से पूर्व मूंग की पीली दाल एवं चावल, काजू, बादाम, छुआरे, किसमिश, दाख, चिरोंजी, पिस्ता, खरबूजे के बीज, इलायची, मेवायुक्त नमकीन और खिचड़ी का भोग लगाया गया। खिचड़ी राधावल्लभ को प्यारी किशमिश दाख चिरौंजी पिस्ता अदरक सो रुचिकारी, खिचड़ी जेवत युगल किशोर, अधिक हेत सो पावे पिया प्यारी और रूप रसासव माते दोउ, श्री राधा वल्लभ जेवत खिचड़ी आदि पदों का गायन किया गया। मंदिर के सेवा अधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि इस महीने में अत्यधिक ठंड पड़ती है इसलिए ठाकुर जी को शीत (ठंड) से बचाने के लिए एक मास तक लगातार खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। इस मौके पर निकुंज गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, अजय अग्रवाल, मोनू बंसल, अमित कंसल, विकास गर्ग, ऋषि कपूर, शिवकुमार वर्मा, ओम कुमार वर्मा, अजय टंडन, राजीव वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed