{"_id":"665389c294ccbc10800b5eb4","slug":"khan-sporting-football-club-becomes-winner-in-football-competition-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-124420-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब बना विजेता
Mon, 27 May 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 27 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूनार्मेंट में खेलते खिलाड़ी
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-15 एवं अंंडर-19 क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब विजेता बना है। समापन अवसर पर विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से 25 और 26 मई को आयोजित प्रतियोगिता में कई राज्यों की 45 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन 25 मई को अंडर-15 की प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें 25 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसमें खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब विजेता रहा था। दूसरे दिन 26 मई यानी रविवार को अंडर-19 टीमें के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें अंबाला, यमुनानगर, मुजफ्फरनगर, देवबंद और मेरठ सहित 20 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने मिकी मॉडर्न स्कूल अंबाला को 2-0 से हराया। इस प्रकार खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने पहला, मिकी मॉडर्न स्कूल अंबाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि डॉ. आंबेडकर स्टेडियम जूनियर तीसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। कृष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, ऋषभ को उभरता हुआ खिलाड़ी और निशांत को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मन्नू को दिया गया। समापन समारोह में आरटीओ देवमणि, उत्तर प्रदेश फुटबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद तैयब, दानिश हुसैन, जाकिर अंसारी, सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव समीर खान आदि मौजूद रहे।