{"_id":"66e9fe15e31a129e330b3524","slug":"keys-to-houses-given-to-beneficiaries-of-pradhan-mantri-awas-yojana-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-131690-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दी घर की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दी घर की चाबी
Wed, 18 Sep 2024 03:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद/नानौता/साढौली कदीम। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्लाक मुख्यालयों पर लाभार्थियों को आवासों की चाबी तथा स्वीकृत आवासों के निर्माण के लिए पहली किस्त आवंटित की गई।
मुजफ्फराबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 54 लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी और 366 को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रमुख प्रति योगेश पुंडीर और बीडीओ अब्दुल वहाब ने बताया कि हर वर्ष प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को आवास दिया जा रहा है। इस दौरान अंकुर कपिल, प्रवीन शर्मा, जोनेश कुमार, प्रदीप कांबोज, रजनीश, राजीव रहे।
नानौता ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 30 आवास की प्रथम किस्त व चाबी पात्रों को भेंट की। इस दौरान स्वच्छता सेवा पखवाड़े का भी शुभारंभ किया गया। बीडीओ मनोज कुमार सागर, संयुक्त विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार, नेत्रपाल सिंह, उपेंद्र सिंह, नीटू राणा, मुश्किपुर के ग्राम प्रधान आशीष कुमार रहे।
विज्ञापन
साढौली कदीम में 523 पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए पहली किस्त के प्रमाणपत्र ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास सिंह और बीडीओ लोकचंद सिंह ने सौंपे। कार्यक्रम में हाल में निर्मित आवासों की चाबी सौंप गृहप्रवेश कराया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रदीप पुंडीर, अश्वनी शर्मा, शुभम सैनी, आलम, उपेंद्र राणा, इस्लामुद्दीन, नवाब आदि रहे।