फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keep your precious life away from smoke

धुएं से दूर रखिए अपनी अनमोल जिंदगी

Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Keep your precious life away from smoke
सहारनपुर। सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) बीमारी के फैलने का बड़ा कारण सिगरेट और बीड़ी का धुआं है। फिजीशियन के साथ ही चेस्ट फिजीशियन की ओपीडी में इसके मरीज लगातार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि सीओपीडी का मुख्य कारण धुंआ है। बीड़ी और सिगरेट पीने वालों को यह बीमारी अधिक रहती है। इसमें मरीज को सुबह के समय खांसी आने लगती है। साथ ही गले में खिच-खिच रहने लगती है। दूसरे स्तर पर दौड़ते समय या थोड़ा सा भी भारी काम करते सांस फूल जाती है। तीसरे स्तर में नहाते और कपड़े पहनते हुए भी सांस फूल जाती है। चौथे और अंतिम स्तर पर हाथों और पैरों में सूजन आ जाती है। अक्सर फेफड़े भी फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन

सीओपीडी होने के कारण
सीओपीडी होने के कई कारण हैं। इनमें वायु प्रदूषण, चिमनियों से निकलने वाला धुआं, उपलों के जलने से निकलने वाला धुआं और वेल्डिंग का धुआं। मगर धूम्रपान खासकर सिगरेट इनमें सबसे खतरनाक है। सिगरेट में भरे तंबाकू के साथ ही सिगरेट का कागज भी जलता है, जिसमें से 599 तत्व निकलते हैं। इन तत्वों में मुख्यत: निकोटिन, कार्बन मोनोक्साइड, आर्सेनिक और कैडमियम जैसे रसायन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed