फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   KCC will be made by campaigning: Manish

विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे केसीसी: मनीष

Tue, 11 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
KCC will be made by campaigning: Manish
चर्च कम्पाउंड में पत्रकारो से वार्ता करते डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों और किसान क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या में अंतर को देखते हुए केसीसी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आठ फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान आगामी 15 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसान अपनी ऋण सीमा को भी बढ़वा सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को चर्च कंपाउंड स्थित अग्रणी बैंक कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने का अभियान चलाया जा रहा है। केसीसी बनवाने के लिए किसानों के लिए एक पेज का आवेदन फार्म बनाया गया है। अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक राजेश चौधरी ने कहा कि सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को इस बारे में निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केसीसी के तहत किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण सात प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण अदायगी करने वाले किसानों को ब्याज में छूट भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि केसीसी धारक अपनी ऋण सीमा को बढ़ावा भी सकते हैं। निष्क्रिय कार्ड धारक उसे सक्रिय कराने या नया कार्ड जारी कराने के लिए अपने बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी धीरज कुुमार सिंह ने कहा कि जो किसान पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं और पशुपालन एवं मत्स्य पालन भी कर रहे हैं, ऐसे किसान इन कार्यों के लिए भी संबंधित बैंक की शाखा में ऋण आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत सचिव, पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक, ग्राम प्रधान एवं बैंक मित्र को सूची उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वे किसानों को जागरूक कर सकें। इस दौरान विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed