फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   KCC camp organized for fishermen

किसान क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन

Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
KCC camp organized for fishermen
शिविर में पचास से अधिक मत्स्य पालकों ने शिरकत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला अग्रणी बैंक कार्यालय में बुधवार को मत्स्य पालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक मत्स्य पालक एवं मछुआ प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

चर्च कंपाउंड स्थित जिला अग्रणी बैंक कार्यालय में आयोजित कैंप में उप निदेशक मत्स्य डॉ. राजीव गौड़ एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार ने मत्स्य पालकों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। किसान क्रेडिट कार्ड कैंप में केसीसी बनवाने के लिए छह आवेदन और मछुआ दुर्घटना बीमा के लिए 22 आवेदन प्राप्त हुए। उप निदेशक मत्स्य ने कहा कि जनपद में किसान क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य 4500 है। इसमें जनपद के अधिक से अधिक मत्स्य पालकों, मत्स्य उद्यमियों, मत्स्य गतिविधियों से जुडे़ व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत मत्स्य पालक की मृत्यु की दशा में पांच लाख रुपये उसके नॉमिनी को, आंशिक अपंगता की स्थिति में 2.50 लाख रुपये एवं आकस्मिक तौर पर बीमार होने एवं अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 25 हजार रुपये नियमानुसार देय हैं। इस योजना में जनपद के सभी मत्स्य पालकों को शामिल करने का लक्ष्य है। इस दौरान मंडलीय मत्स्य निरीक्षक शहजाद अहमद, मत्स्य निरीक्षक सुनीता शाही, मत्स्य विकास अधिकारी विधानचंद्र एवं कनिष्ठ सहायक रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed