{"_id":"66847770dee7d365810104e4","slug":"karonda-will-increase-the-income-of-farmers-along-with-protecting-the-crops-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-126658-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फसलों की सुरक्षा के साथ किसानाें की आय भी बढ़ाएगा करौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फसलों की सुरक्षा के साथ किसानाें की आय भी बढ़ाएगा करौंदा
Wed, 03 Jul 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बेसहारा पशुओं से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसान खेत की मेड़ पर करौंदा लगाकर न सिर्फ पशुओं से फसलों की सुरक्षा कर सकेंगे, बल्कि उसके फल बेचकर आय भी प्राप्त होगी।
उद्यान विभाग किसानों को खेत की मेड़ पर करौंदा लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। कांटेदार पेड़ होने के चलते इससे पशु खेत में घुस नहीं पाएंगे। साथ ही उन्हें करौंदा के फल को बेचकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। करौंदा के फल से अचार सहित अन्य खाद्य पदार्थ तैयार होते हैं। इसके चलते बाजार में इसका अच्छा भाव मिल जाता है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को करौंदा लगाने पर 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान मिलेगा। उधर, जिला उद्यान निरीक्षक डॉ. राजकुमार गौतम ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत जनपद में बागवानी के लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। इसमें करौंदा भी शामिल है।
-- एकीकृत बागवानी विकास योजना का लक्ष्य --
फसल-- -- -- -- लक्ष्य
आम-- -- -- -- -- - 21
लीची-- -- -- -- -- 15
स्ट्राबेरी-- -- -- -- - 05
करोंदा-- -- -- -- -- 13
जामुन-- -- -- -- -- 12
बेल-- -- -- -- -- -- 10
कटहल-- -- -- -- -- 10
-- -- -- -- -- --
नोट : उद्यान विभाग के अनुसार। (आंकड़े हेक्टेयर में)
विज्ञापन
उद्यान विभाग किसानों को खेत की मेड़ पर करौंदा लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। कांटेदार पेड़ होने के चलते इससे पशु खेत में घुस नहीं पाएंगे। साथ ही उन्हें करौंदा के फल को बेचकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। करौंदा के फल से अचार सहित अन्य खाद्य पदार्थ तैयार होते हैं। इसके चलते बाजार में इसका अच्छा भाव मिल जाता है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को करौंदा लगाने पर 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान मिलेगा। उधर, जिला उद्यान निरीक्षक डॉ. राजकुमार गौतम ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत जनपद में बागवानी के लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। इसमें करौंदा भी शामिल है।
विज्ञापन
फसल
आम
लीची
स्ट्राबेरी
करोंदा
जामुन
बेल
कटहल
नोट : उद्यान विभाग के अनुसार। (आंकड़े हेक्टेयर में)