फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra: Roadways will run 455 buses for Haridwar

कांवड़ यात्रा: हरिद्वार के लिए 455 बसें चलाएगा रोडवेज

Wed, 28 Jun 2023 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Roadways will run 455 buses for Haridwar
-परिवहन निगम परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होंगी संचालित
विज्ञापन

-चार जुलाई से शुरू होगा संचालन, रोडवेज ने बनाई कार्य योजना

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा आगामी चार जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी। इसके चलते उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को भी राजस्व के रूप में अधिक आय की उम्मीद रहती है। ऐसे में परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर बस संचालन के लिए अपनी कार्य योजना बना ली है। इस बार परिवहन निगम परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से हरिद्वार के लिए 455 बसें संचालित होंगी।
परिवहन निगम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि रीजन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह डिपो हैं, जिनमें से करीब 599 बसों का संचालन अलग-अलग जिलों के लिए होता है। चार जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही परिवहन निगम इसी दिन से बसों को हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, अंबाला, जगाधरी आदि विभिन्न स्थानों से कांवड़ियों को हरिद्वार व ऋषिकेश ले जाने के लिए 455 बसें चलेंगी। इनमें सहारनपुर डिपो की 161, मुजफ्फरनगर की 137, छुटमलपुर की 74 और खतौली डिपो की 83 बसें शामिल हैं। शिव भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए चलने वाली बसों के चालक और परिचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ मेला अवधि में खतौली बस अड्डा बंद रहेगा, यहां की बसें भूड़ तिराहे से संचालित होंगी। सहारनपुर में रेलवे रोड, कांशीराम कालोनी अस्थायी बस अड्डे से तय मर्गों के लिए बसों का संचालन कराया जाएगा। बसों में मार्ग पर जाने से पूर्व सभी चालकों को एल्कोहल टेस्ट कराया जाएगा। निगेटिव परिणाम आने के बाद ही उन्हें मार्ग पर भेजेंगे। बसों का ऑन रोड करने के लिए सभी आवश्यक पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। क्षेत्रीय कार्यशाला स्टोर 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed