फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   kanvad..

कांवड़ यात्रा पर रोक के मद्देनजर डीआईजी ने किया दौरा

Mon, 06 Jul 2020 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
kanvad..
कांवड़ यात्रा पर रोक के मद्देनजर डीआईजी ने किया दौरा
विज्ञापन

सरसावा। कोरोना संक्रमण के कारण शासन द्वारा कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने के पश्चात यूपी हरियाणा बॉर्डर पर पीएसी को तैनात कर दिया गया है जो हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ आदि राज्यों से आने वाले कांवड़ियों को रोककर समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेजेंगे।

सोमवार को डीआईजी सहारनपुर मंडल उपेंद्र कुमार अग्रवाल शाहजहांपुर पुलिस चौकी पहुंचे तथा पुलिस व्यवस्थाओं को परखा। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोलंकी ने डीआईजी को बताया कि हरियाणा की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस के साथ पीएसी बल लगाया गया है। अभी तक ऐसा कोई वाहन नहीं आया जिसमें कांवड़िया हों। इसके अलावा सभी वाहनों का ब्योरा रखने के लिए एक रजिस्टर बनाया गया है। डीआईजी ने सरसावा थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि वह कांवड़ियों से शालीनता से पेश आते हुए कोरोना वायरस संक्रमण की स्थितियों को बताएं तथा उन्हें गाइड लाइन का हवाला देते हुए समझा-बुझाकर वापस भेजें। जरूरी निर्देश देने के बाद डीआईजी सहारनपुर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed