{"_id":"64aade21ad9784671104c2a4","slug":"kalsia-chhutmalpur-road-remained-closed-for-two-and-a-half-hours-due-to-tree-fall-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-5684-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पेड़ गिरने ढ़ाई घंटे बंद रहा कलसिया-छुटमलपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पेड़ गिरने ढ़ाई घंटे बंद रहा कलसिया-छुटमलपुर मार्ग
विज्ञापन
बेहट। कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव बुबका के पास एक पेड़ सड़क के बीचों बीच गिर गया, जिसके कारण करीब ढाई घंटे इस रोड पर यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
बता दें, कि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है। रविवार की शाम भारी बारिश के चलते कलसिया-छुटमलपुर रोड पर एक विशालकाय पेड़ सड़क के बीचों बीच गिर गया। गनीमत यह रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पडा। आस-पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को कटवाकर रोड से बीच से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। संवाद