फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kalka-Delhi Express ran on track after two and a half years

ढाई साल बाद पटरी पर दौड़ी कालका-दिल्ली एक्सप्रेस

Thu, 18 Aug 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kalka-Delhi Express ran on track after two and a half years
सहारनपुर। कोरोना काल में बंद हुई कालका पैसेंजर बृहस्पतिवार को पटरी पर लौट आई हैं। रेलवे ने इस ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर चलाया है। ट्रेन को नया नाम कालका एक्सप्रेस दिया है। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को 10:55 बजे पहुंची। खास बात यह है कि सुबह 11 बजे सहारनपुर से वाया मेरठ होकर दिल्ली जाने के कोई ट्रेन नहीं थी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को ब?ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्त्रस्मण काल में ट्रेनों के पहिए थम गए थे। अब सभी ट्रेनें लगभग पटरी पर दौ?ने लगी हैं। कोरोना काल से बंद चली आ रही कालका पैसेंजर बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। कोरोना से पहले इस ट्रेन को पैसेंजर बनाकर चलाया जा रहा था। लेकिन कोरोना संक्त्रस्मण के बाद अब रेलवे ने इसे नया नंबर 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस बनाकर शुरू कर दिया है। ट्रेन मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। बृहस्पतिवार को कालका-दिल्ली एक्सप्रेस कालका से सुबह 7: 40 बजे चली, जो सहारनपुर में 10 : 55 बजे पहुंची। इस ट्रेन के शुरू होने से रेल यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। लेकिन किराया अधिक देना प?ेगा। एक्सप्रेस होने के कारण कम से कम किराया 30 रुपये है। स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बताया कि करीब ढाई साल बाद कालका-दिल्ली पैसेंजर चल गई हैं। लेकिन इसे अब एक्सप्रेस बनाकर चलाया गया है।
विज्ञापन

यह हैं स्टॉपेज
कालका से चलकर चंडी मंदिर, चं?ीगढ़ जंक्शन, लालरू, अंबाला छावनी जंक्शन, बरा?ा, मुस्तफाबाद, यमुनानगर-जगाधरी, सरसावा, सहारनपुर जंक्शन, टपरी जंक्शन, नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली, सकौती टांडा, दौराला, मेरठ छावनी, मेरठ नगर जंक्शन, परतापुर, मोदीनगर, मुरादनगर, गुलधर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद जंक्शन, साहिबाबाद जंक्शन, दिल्ली शाहदरा जंक्शन और दिल्ली जंक्शन पर रुकेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed