{"_id":"67d718bdc689189055044465","slug":"kairana-mp-met-the-family-of-the-farmer-who-committed-suicide-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-144831-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आत्मदाह करने वाले किसान के परिजनों से मिलीं कैराना सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आत्मदाह करने वाले किसान के परिजनों से मिलीं कैराना सांसद
Mon, 17 Mar 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। सुलतानपुर में भूमि विवाद को लेकर अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने वाले किसान के परिजनों को सांत्वना देने के लिए कैराना सांसद इकरा हसन तथा बसपा जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह मृतक के घर पहुंचे।
बता दें कि बीते शनिवार को सरदार वेदप्रकाश ने अधिकारियों के सामने ही तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया था, बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। रविवार को सांसद इकरा हसन तथा बसपा जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सरदार वेद प्रकाश के छोटे भाई लाजपत उर्फ काला से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद के कारण किसान को आत्मदाह करना पड़ा है। यह बहुत ही दुखद है। सांसद तथा जिला अध्यक्ष ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि उनके साथ न्याय कराया जाएगा। संवाद