फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JV Jain College won in basketball

बास्केटबॉल में जेवी जैन कॉलेज जीता

Fri, 06 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 06 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
JV Jain College won in basketball
Basketball player tries harder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में चल रही बास्केटबॉल एवं खोखो प्रतियोगिता में दूसरे दिन बास्केटबॉल में एप्पल ग्रोव एवं जेवी जैन कॉलेज के मध्य हुए मैच में जेवी जैन कॉलेज ने 21 गोल करके विजय प्राप्त की।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रेलवे कालोनी स्थित सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित जिला महिला बास्केटबॉल एवं खोखो चैंपियनशिप 2016 के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों की टीमों ने प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बास्केटबॉल में जेवी जैन ने 21 गोल करके विजय प्राप्त की। सोफिया ए एवं ज्ञान कलश स्कूल के मध्य हुए मैच में सोफिया ए ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 79 गोल करके विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा मॉडर्न इंटरनेशनल एवं माउंट लिटरा के मध्य हुए मैच में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ने विजय प्राप्त की। दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं सेंट मैरी सरसावा के मध्य हुए संघर्षपूर्ण मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने 10 गोल से विजय प्राप्त की। 


खोखो में दूसरे दिन हुए मैचों में लार्ड महावीरा स्कूल एवं जेवी जैन कॉलेज के मध्य हुए मैच में लार्ड महावीरा स्कूल ने 10 अंक लेकर विजय प्राप्त की। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं पाइनवुड स्कूल के मध्य हुए मैच में गुरुनानक गर्ल्स ने 10 अंक लेकर विजय प्राप्त की।

डेलमांट एवं गॉड फील्ड के मध्य हुए मैच में डेलमांट स्कूल ने 16 अंक से विजय प्राप्त की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed