फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Junior engineer of electricity corporation arrested while taking bribe of ten thousand rupees

Saharanpur News: विद्युत निगम का अवर अभियंता दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 05:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Junior engineer of electricity corporation arrested while taking bribe of ten thousand rupees
बड़गांव। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने विद्युत निगम में तैनात अवर अभियंता सुमित कुमार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अवर अभियंता के खिलाफ बड़गांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसने यह रिश्वत ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने के नाम पर मांगी थी।
विज्ञापन


थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी निपण उर्फ कमल पुत्र राजबल त्यागी को ट्यबवेल के लिए विद्युत कनेक्शन लेना था। उसके लिए उसने 26 जून को ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र जड़ौदा पांडा में तैनात अवर अभियंता सुमित कुमार से संपर्क किया। कमल के मुताबिक, उससे अवर अभियंता ने दस हजार रुपये की मांग की। जिसकी शिकायत उसने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सहारनपुर शाखा में की थी।
विज्ञापन


शाखा प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने शिकायत के बारे में मेरठ कार्यालय को अवगत कराया। उसके बाद अवर अभियंता सुमित कुमार को रंगेहाथ पकड़ने की योजना तैयार की गई। सहारनपुर इकाई के प्रभारी यशपाल ठाकुर, निरीक्षक सुभाष चंद, एसआई बिजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम अवर अभियंता को पकड़ने के लिए जड़ौदा पांडा बिजलीघर पहुंची। जहां से अवर अभियंता को पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। टीम ने अवर अभियंता के खिलाफ थाना बड़गांव में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed