{"_id":"601d90a18ebc3e4a6021fad4","slug":"jugaad-vehicles-seized-angry-drivers-created-ruckus-saharanpur-news-mrt5239375141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ वाहनों को किया सीज, नाराज चालकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ वाहनों को किया सीज, नाराज चालकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
एआरटीओ द्वारा पकड़े गये जुगाड़ वाहन। संवाद
- फोटो : SAHARANPUR
जुगाड़ वाहनों को किया सीज, नाराज चालकों ने किया हंगामा
सहारनपुर। बाइक और स्कूटर का इंजन लगवाकर माल ढुलाई किए जा रहे जुगाड़ वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्ती कर दी है। विभाग ने पुलिस के साथ अभियान चलाकर ट्रांसपोर्टनगर के आसपास ऐसे 20 से अधिक वाहन पकड़े हैं। पुलिस ने कई वाहनों के इंजन उतरवा दिए। इस बात से नाराज चालकों ने हंगामा किया।
शहर में बड़ी संख्या में ऐसे अवैध वाहन दौड़ रहे हैं जिनपर स्कूटर और बाइक का इंजन लगाकर माल ढुलाई की जा रही है। ऐसे वाहनों का पंजीकरण भी नहीं कराया गया है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा और उनकी टीम ने पुलिस को साथ लेकर राकेश केमिकल से ट्रांसपोर्टनगर के बीच चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 20 से अधिक जुगाड़ वाहन पकड़े गए। इन वाहनों को आरटीओ कार्यालय परिसर में लाकर खड़ा किया गया। इसके बाद 18 ऐसे वाहनों से इंजन उतरवाए गए। इसी बीच जुगाड़ वाहन चालकों के समर्थन में कुछ लोग पहुंचेे और कार्रवाई का विरोध कर हंगामा किया। उनका आरोप था कि इस कार्रवाई से काफी लोगों की आजीविका छिन जाएगी। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि इस तरह के अवैध वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जिन वाहनों से इंजन नहीं उतरवाए जा सके है उन्हें चेतावनी दी है कि जल्दी ही खुद ऐसे वाहनों का संचालन बंद कर दें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।
उधर, छोटा हाथी एवं पिकअप वाहन स्वामी एसोसिएशन के राजेंद्र सिंह, मोसिन, अनीस आदि ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। अवैध वाहन चालकों द्वारा हंगामा किए जाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि इन वाहनों का संचालन बंद होनी चाहिए।