फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Judo players from Saharanpur honored at Raj Bhavan

राजभवन में सम्मानित हुए सहारनपुर के जूडो खिलाड़ी

Thu, 29 Oct 2020 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Judo players from Saharanpur honored at Raj Bhavan
लखनऊ के राज भवन में सहारनपुर के जूडो खिलाडी को सम्मान कर ब्लैक बैल्ट प्रदान करती राज्यपाल आंदीबे? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्व जूडो दिवस पर बुधवार को लखनऊ के राजभवन में जूडो खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में अंतरराष्ट्रीय जूडो का प्रीति सहित सहारनपुर जिले से नौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर जिला जूडो संघ के मुख्य प्रशिक्षक एवं संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रदेशभर के जूडो खिलाड़ियों को बुलाया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बालिकाओं से कहा कि जूडो आपकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण खेल है। बेटियां जूडो की ट्रेनिंग लेकर खुद को सशक्त बनाएं, ताकि वह हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षार्थ विद्यालयों में भी जूडो की ट्रेनिंग दी जाए।
विज्ञापन

समारोह में सहारनपुर से राहुल नायक, प्रीति, आयुषी, आसिया अंसारी, प्रदीप कुमार, सूरज प्रताप, हर्ष चुनानिया, हर्षित वर्मा और हर्ष अग्रवाल को ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के सीईओ मुनव्वर अंजार, सचिव आयशा मुनव्वर ने भी विचार रखे। सहारनपुर के खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर जूडो संघ के संरक्षक एसी गुप्ता, अध्यक्ष एवं निदेशक डाक्टर एसके शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, विनय जिंदल, पंकज मल्होत्रा, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, अमित कपिल, राजी शर्मा, आशुतोष शर्मा, अगमदीप, सोनू सिंह, नौशाद सैफी, सुरेश बजाज, शाहजेब, रिदम गुप्ता, यशिका कांबोज, सचिन वर्मा, दानिश असद आदि बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed