फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jubilee celebrations were celebrated mother Shakanbri

धूमधाम से मनाया गया मां शाकंभरी जयंती महोत्सव

Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jubilee celebrations were celebrated mother Shakanbri
माता शाकंभरी के दर्शनों के लिए उमड़ा सैलाब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेहट में सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में मां शाकंभरी जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अपराजिता मां शाकंभरी देवी शतचंडी महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद आश्रम व्यवस्थापक सिद्ध भैरवा तंत्राचार्य के सानिध्य में मां को 56 भोग और 36 व्यंजन अर्पण किए गए। 
विज्ञापन


शंकराचार्य आश्रम मेें आयोजित जयंती महोत्सव में संत समाज एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आश्रम में रात भर मां शाकंभरी देवी का गुणगान हुआ और बृहस्पतिवार की सुबह आश्रम में छह जनवरी से चल रहे अपराजिता मां शाकंभरी देवी शतचंडी महायज्ञ में विश्व कल्याण की कामना के साथ पूर्णाहुति दी गई। 
विज्ञापन


इसके बाद कार्यक्रम आयोजक आश्रम व्यवस्थापक सिद्ध भैरवा तंत्राचार्य महंत सहजानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में संतों और श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां शाकंभरी के चरणों में हाजिरी लगाई और 56 भोग एवं 36 व्यंजन अर्पण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता के शाकमय स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इसके बाद शंकराचार्य आश्रम में 56 भोग एवं 36 व्यंजन का प्रसाद वितरण किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम में चार धाम पर विकास परिषद के वैद्विक सचिव श्रवणानंद ब्रह्मचारी,  सुबोध परासर एमएलसी बिजनौर, विधायक कंवरपाल सिंह, ओमवीर चौधरी, नरेंद्र राणा, महेश चंद शर्मा, राधेश्याम गोयल,  जगदीश गर्ग, अनिल गोयल, नरेश मित्तल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed