{"_id":"589cb63a4f1c1be71737a15d","slug":"jolly-llb-2-inamulhk-appearance-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉली एलएलबी 2 में नजर आएगा सहारनपुर का इनामुलहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉली एलएलबी 2 में नजर आएगा सहारनपुर का इनामुलहक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
इनामुलहक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में फिराक, फिल्मिस्तान और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाला सहारनपुर के इनामुलहक आज रिलीज हो रही जॉली एलएलबी-2 फिल्म में एक नए किरदार में नजर आएगा।
अक्षय कुमार के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है, जिसे लेकर कला प्रेमी खासे उत्साहित हैं। इप्टा सहारनपुर के संरक्षक सरदार अनवर ने बताया कि इनामुलहक एक बेहतरीन कलाकार है, जिसने इप्टा के साथ कई साल तक काम किया।
इसके बाद उसने एनएसडी ने प्रशिक्षण लिया। वर्ष 2014 में उसकी पहली फिल्म फिल्मिस्तान रिलीज हुई। इस फिल्म में इनामुलहक के अभिनय को न केवल सराहा गया, बल्कि देश और विदेश में सह अभिनेता के कई बड़े अवार्ड भी मिले।
विज्ञापन
इनामुहलक के भाई अब्दुलहक ने बताया कि जॉली एलएलबी-2 में इनामुलहक का एक खास रोल है, जिसे लेकर वह खुद उत्साहित हैं। जल्द ही इनामुलहक की नई फिल्म लखनऊ सेंट्रल, चिड़िया, डीएनए और गांधीजी रिलीज होंगी, जिनकी शूटिंग लगभग पूरी होने को है।
काशिफ नून सिद्दीकी, निमिष भटनागर, राजीव सिंघल, शराफत खान, पवन शर्मा, सतनाम सिंह, खालिद हसन, बृजमोहन, योगेश शर्मा, विजयपाल शर्मा, अशोक वर्मा, मोहम्मद यूनुस, विक्रांत जैन ने इनामुलहक को बधाई दी है।