{"_id":"6079d7598ebc3e245801d1bc","slug":"joint-family-toilet-one-trouble-many-saharanpur-news-mrt534784125","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त परिवार, शौचालय एक... बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त परिवार, शौचालय एक... बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है तो, ऐसे परिवारों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं, जिनके घरों में सिर्फ एक ही शौचालय है। क्योंकि कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति यदि होम आइसोलेट होता है तो, उसे परिवार के अन्य सदस्य से अलग ही शौचालय इस्तेमाल करने का नियम है।
दरअसल, होम आइसोलेशन में रहने के लिए शासन ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी की हुई है। उन शर्तों का पालन करके ही किसी भी संक्रमित को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति प्रदान की जाती है। होम आइसोलेशन में ऐसे ही संक्रमित व्यक्ति रखे जा सकते हैं, जो पॉजिटिव तो आए लेकिन उनमें किसी तरह का लक्षण नहीं मिला। जिलेभर में अब एक हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, जिनमें 600 से ज्यादा होम आइसोलेशन में हैं। इनमें कई परिवारों के सामने यह समस्या आई कि उनका परिवार संयुक्त है। मकान भी ज्यादा बड़ा नहीं होने के कारण शौचालय एक ही बना था, जिस कारण अब दिक्कत सामने आ रही है।
कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूछे जाने वाले सवाल
- चिकित्सक द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया है अथवा नहीं
- घर में अलग से शौचालय है अथवा नहीं
- पल्स ऑक्सीमीटर है या नहीं
- तापमापी थर्मामीटर है या नहीं
- आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड है या नहीं
- यूपी होम आइसोलेशन एप डाउनलोड है या नहीं
- घर के मुख्य द्वार पर चिकित्सक द्वारा जारी आइसोलेशन का पोस्टर चस्पा है या नहीं
- चिकित्सक द्वारा दवा की किट दी गई है या नहीं। (दवाई जैसे विटामिन सी, बी कॉम्पलैक्स, हाईड्रोक्सीक्लोरोक्विन, पैरासिटामोल, सिट्राजिन, आइवर मैक्टिन आदि।
विज्ञापन
- केयर टेकर को हाइ़ड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दिया जा रहा है या नहीं।
- रोगी अपना तापमान व आक्सीजन लेवल दिन में तीन बार मापता है या नहीं
- आरआर टी, आशा, एएनएएम, टीम आई या नहीं।
- व्यक्ति आइसोलेशन की अवधि में घर से बाहर तो नहीं निकलता है।