फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Joint B.Ed. Entrance Exam Today; Strict Vigilance at Centers

Saharanpur News: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज, केंद्रों पर रहेगी कड़ी चौकसी

Sun, 31 May 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Joint B.Ed. Entrance Exam Today; Strict Vigilance at Centers
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज जनपद के आठ केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 3,589 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

नोडल समन्वयक प्रो. संजय गुप्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के मार्गदर्शन में परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। परीक्षा दो पालियों सुबह नौ से 12 और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। सुबह की पाली के लिए आठ बजे से एंट्री शुरू होगी, जबकि दोपहर की पाली के लिए दोपहर एक बजे से एंट्री दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि कम से कम एक घंटा पहले केंद्रों पर पहुंच जाएं। एंट्री के दौरान गेट पर तलाशी की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला स्टाफ ले सकेगा। मोबाइल, ईयर फोन, स्मार्ट वॉच, कोई गजट, बैग, कैलकुलेटर आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा सामग्री भी जनपद में पहुंच चुकी है, जो कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित स्थान पर रखी गई है।
विज्ञापन

चूंकि बीते दिनों में अलग-अलग परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। ऐसे में प्रशासन सख्ती के साथ काम कर रहा है। प्रत्येक केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। 200 मीटर के दायरे में कोई भी संदिग्ध घूमता पाया गया तो कार्रवाई हो सकती है। परीक्षा के लिए 16 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। यानी प्रत्येक केंद्र पर दो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा। चार स्टेटिक रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किए गए हैं, जो दो-दो केंद्रों की व्यवस्था देखेंगे। इसके अलावा झांसी से भी ऑब्जर्वर आए हैं। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर लगे होंगे, जिससे हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रवेश पत्र की दो प्रति लेकर पहुंचें अभ्यर्थी
नोडल समन्वयक ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को केंद्र पर प्रवेश पत्र की दो प्रति लेकर पहुंचनी होगी। एक प्रवेश पत्र पर वह फोटो चस्पा रखना होगा, जो फॉर्म के साथ अपलोड किया था। उन्होंने बताया कि दूसरा प्रवेश पत्र केंद्र पर जमा कराना होगा। ऐेसे में प्रत्येक अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र की दो प्रति लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed