फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jobs will be shown in employment fair

रोजगार मेले में बरसेंगी नौकरियां

Tue, 11 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jobs will be shown in employment fair
सहारनपुर। नौकरियों की तलाश करने वाले युवाओं को सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। 27 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दिल्ली रोड पर मिशन सुनहारा कल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 20 से 40 कंपनियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन शिव ललित सिंह ने बताया कि 27 फरवरी 2020 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली रोड, सहारनपुर के परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सहारनपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन व आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल सहारनपुर के संयुक्त प्रयासों से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 20 से 40 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि नौकरी की तलाश कर रहे इच्छुक पुरुष/महिला अभ्यर्थी जो कम से कम 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इत्यादि पास हो उनकी आयु 18 से 35 वर्ष की हो तो 27 फरवरी को वे सुबह 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली रोड, सहारनपुर के परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

मेले में आने से पहले कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
सहायक निदेशक सेवायोजन शिव ललित सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर में विभागीय पोर्टल (डब्ल्यूडब्ल्यू.सेवायोजन.यूपी.निक.इन) पर आनलाइन पंजीकृत होना चाहिए। जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं या जनसेवा केन्द्र या कंप्यूटर सेंटर पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात अभ्यर्थी रोजगार मेले के लिए भी आवेदन (लॉग इन करे, समस्त नौकरियों पर क्लिक करें। केवल जिला चुने। रोजगार मेला रिक्तियां प्रदर्शित करें। आवेदन करें /रिक्त विवरण देखे) कर सकते हैं। फिर भी कुछ समझ नहीं आए या कहीं परेशानी हो तो इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर मे उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed