फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jeweler's shop uprooted, jewelry worth five lakhs stolen

Saharanpur News: सराफ की दुकान का शटर उखाड़ पांच लाख के जेवर चोरी

Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Jeweler's shop uprooted, jewelry worth five lakhs stolen
मुजफ्फराबाद/ छुटमलपुर। पुलिस चौकी मुजफ्फराबाद क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित जोया ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने देर रात शटर उखाड़ कर पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद निवासी शहजाद की मुख्य बाजार ढलान पर जोया ज्वेलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े तीन बजे पुलिस चौकी इंचार्ज अमित नागर ने गश्त के दौरान सराफ की दुकान का शटर उखड़ा हुए देखा। इसके बाद उन्होंने फोन करके शहजाद को बुलाया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डिटेल को खंगालने पर पता लगा कि रात 1:32 से 1:38 तक की अवधि में मात्र छह मिनट के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed