फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Je Suaan stabbed in the stomach

जेई के पेट में सुआं घोंपा

Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Je Suaan stabbed in the stomach
घायल जेई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित बिजलीघर पर कनेक्शन काटने पर आक्रोशित ढोलीखाल के लोगों और विद्युत कर्मचारियों में जमकर संघर्ष हुआ। आक्रोशित लोगों में से किसी ने अवर अभियंता के पेट में सुआं घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि ढोलीखाल का एक व्यक्ति भी संघर्ष में घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित बिजलीघर से जुड़े इलाके ढोली खाल एवं अन्य क्षेत्रों में विद्युत निगम के अधिकारियों ने अभियान चलाकर बिजली के बिल के बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। जिस पर लोग भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को लगभग पांच बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर अंबाला रोड बिजलीघर पहुंचे। जहां अवर अभियंता अनीस खान भी पहुंच गए। लोगों ने काटे गए बिजली का कनेक्शन तुरंत जोड़ने के लिए कहा।

अनीस खान ने उनसे बकाया बिल का भुगतान करने पर ही कनेक्शन जोड़ने की बात कही। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी।

कुछ ही देर में ढोलीखाल के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और कर्मचारियों को घेर लिया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान किसी ने अवर अभियंता अनीस खान के पेट में नुकीला सुआं घोंप दिया। उन पर सात-आठ वार किए। 

जिस कारण वह गंभीर रूप घायल हो गए। अन्य कर्मचारियों ने किसी प्रकार जेई को उनके चंगुल से छुड़ाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल जेई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से जेई को हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया। इस संघर्ष में ढोलीखाल निवासी जीसान कुरैशी भी सिर में चोट लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने बताया कि कुछ लोग बिना भुगतान के जबरन कनेक्शन जुड़वाने की जिद कर रहे थे। जबकि जेई अनीस खान ने एक साथ भुगतान की बजाय किश्तों में ही भुगतान करने की छूट भी दी।


लेकिन आरोपी भुगतान करने के लिए तैयार ही नहीं हुए और सुआं से सात-आठ वार कर अनीस को  गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बारे में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed