फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   jayant reached sahaberpur, Hindsight

जयंत पहुंचे शब्बीरपुर, जाना पीड़ितों का हाल

Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
jayant reached sahaberpur, Hindsight
पीड़ितों से मिलते जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को रसूलपुर गांव पहुंचकर शब्बीरपुर जातीय हिंसा का शिकार हुए मृतक सुमित राणा के परिवार से मुलाकात की। 
विज्ञापन


उन्होंने शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का शोक संदेश भी परिजनों को सौंपते हुए हर संभव मद्द किए जाने का आश्वासन दिया। बुधवार को रसूलपुर गांव पहुंचे जयंत चौधरी ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन


यदि कोई मनमुटाव हो भी तो उसे मिल बैठकर दूर करें और समाज में मिसाल कायम करें। उन्होंने कहा कि सहारनपुर और शब्बीरपुर जैसी घटनाएं योगी सरकार की विफलता के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूरी भाजपा लॉबी ने कानून व्यवस्था की दुहाई देकर जनता को भ्रमित करने का काम किया। उन्होंने मथुरा में दो व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना को सरकार के मुंह पर करारा तमाचा लगना बताया। बोबी त्यागी, भूपेश्वर त्यागी, सचिन चौधरी, समरपाल सिंह, चौधरी अर्जुन सिंह, हाजी शोहराब आदि मौजूद रहे। 

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि गांव में रहने वाले सभी समाज के लोग आपस में एक-दूसरे का पूरक होते हैं। किसी का भी एक दूसरे के बिना कोई काम पूरा नहीं होता है। दोनों ही पक्षों को आपसी सूझबूझ से काम लेना चाहिए और झगड़ा कभी भी किसी के फायदे में नहीं होता है। 

शब्बीरपुर गांव में हुए बवाल के तेरहवें दिन रालोद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जयंत चौधरी के नेतृत्व में शब्बीरपुर गांव पहुंचा। गांव के दोनों पक्षों के लोगों के यहां बारी-बारी से पहुंचकर नेताओं ने आपसी सद्भाव एवं तालमेल बनाने की बात कही।

उन्होंने बवाल पीड़ितों के जले हुए घरों और सामान को भी देखा। उन्होंने कहा कि मीडिया कई बार मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती है। मीडिया से दूर रहो। 
उनके साथ पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद राष्ट्रीय महा सचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, बिजेंद्र भाटी, डॉ. अनिल चौधरी, चौधरी

यशबीर सिंह, बोबी त्यागी, अनुज प्रमुख, भूपेश्वर त्यागी, नरेंद्र सिंह, शोयब गयास, पंकज राठी, रजनीश चौहान, अनिल गढ़ी, अर्जुन, सचिन चौधरी, गजेंद्र चौधरी, रालोद जिला अध्यक्ष अय्यूब हसन, अनिल चौधरी, वरूण त्यागी आदि मौजूद रहे। कैंसर से मरे अमर सिंह के घर भी पहुंच जयंत चौधरी ने परिजनों को सांत्वना दी।


उधर, दोपहर बाद रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल ने चौधरी कुलदीप बामल और हरियाणा            प्रदेश अध्यक्ष अनिल बाबा के साथ गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed