{"_id":"64d52d43049bd8cf430d82e6","slug":"janseva-express-reached-eight-hours-late-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7500-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आठ घंटे की देरी से पहुंची जनसेवा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आठ घंटे की देरी से पहुंची जनसेवा एक्सप्रेस
विज्ञापन
-ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अलग-अलग रेल मंडलों में ट्रैक पर काम चलने की वजह से ट्रेनें लेट हो रहीं। बृहस्पतिवार को जनसेवा एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इसके अलावा पांच ट्रेनें भी लेट हुईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन दिनों रेल ट्रैकों को मजबूत करने के लिए काम चल रहा है। इसी वजह से ब्लॉक लिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ट्रेन नंबर 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस आठ, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस चार घंटे, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। इनके अलावा जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस भी अपने तय समय से लेट पहुंचीं। ये ट्रेनें लंबे रूट की हैं, इसलिए रूट पर कई जगह ब्लॉक मिलता है। जिसकी वजह से ट्रेनें लेट होती चली आती हैं। यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण 30 अगस्त तक ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त हैं। इससे यात्रियों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही रेलवे के राजस्व पर भी असर होगा।