फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jamshed rains, city storms, crops benefit

झमाझम बरसात, शहर में आफत, फसलों को फायदा

Thu, 13 Aug 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jamshed rains, city storms, crops benefit
सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान औजपुरा में हुआ जलभरा से जाते बाइक सवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। करीब आठ घंटे चली बरसात ने हालत खराब कर दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव से आवागमन बाधित हो गया। प्रमुख रास्तों पर भी जलभराव रहा, तो पांवधोई नदी में भी उफान आ गया। वहीं, यह बरसात गन्ने और धान की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है, जबकि सब्जियों के लिए नुकसानदायक।
विज्ञापन

सहारनपुर शहर क्षेत्र में बुधवार रात से ही रिमझिम बरसात शुरू हो गई थी, जो रातभर चलती रही। बृहस्पतिवार को भी सुबह झमाझम बरसात हुई, लेकिन उसके बाद आसमान से पानी का झरना सा चलता रहा। इस बरसात का असर कई तरह से पड़ा। गर्मी से निजात मिल गई। हालांकि बिजली आपूर्ति पर शहर क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं दिखा।
विज्ञापन

इस क्षेत्रों में रहा ज्यादा जलभराव
शहर के शारदानगर, गलीरा रोड, रेलवे रोड, ओजपुरा, चिलकाना रोड, खाताखेड़ी, कलसिया रोड, गांधी कालोनी, बाबा लालदास रोड सहित कई इलाकों में जलभराव रहा। जलभराव के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। बरसात होने का ही असर रहा कि पांवधोई नदी का पानी भी साइड दीवार के ऊपरी किनारे तक पहुंच गया। आशंका बन गई कि कहीं पानी बाहर रास्ते पर न निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुई 134 मिमी बरसात
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक बुधवार को मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 134 मिलीमीटर बरसात हुई, जबकि बृहस्पतिवार को 8 मिलीमीटर ही पानी बरसा। वहीं, उसके उलट सहारनपुर शहर में बृहस्पतिवार को ज्यादा पानी बरसा, जबकि बुधवार को कम बरसात हुई थी। उन्होंने बताया कि अगले कई दिन इसी तरह झमाझम बरसात होने का अनुमान है।

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान रेलवे रोड़ में हुआ जलभरा से जाती कार

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान रेलवे रोड़ में हुआ जलभरा से जाती कार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान उफान पर पांवधोई नदी

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान उफान पर पांवधोई नदी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान गलिरा रोड़ हुई जलमग्न

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान गलिरा रोड़ हुई जलमग्न- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात मे कोर्ट रोड़ पुल पर अपने कार्य को जाते वाहन चालक

सहारनपुर में हुई बरसात मे कोर्ट रोड़ पुल पर अपने कार्य को जाते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात मे रेलवे रोड़ पर अपने कार्य को जाता दिव्यांग

सहारनपुर में हुई बरसात मे रेलवे रोड़ पर अपने कार्य को जाता दिव्यांग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात मे कोर्ट रोड़ पर अपने कार्य को जाती युवतियां

सहारनपुर में हुई बरसात मे कोर्ट रोड़ पर अपने कार्य को जाती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed