फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jamiat is helping on the basis of humanity, rising above religion: Madani

जमीयत धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत के आधार पर कर रही मदद : मदनी

Sun, 21 Sep 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jamiat is helping on the basis of humanity, rising above religion: Madani
मौलाना अरशद मदनी।
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित राज्यों में जमीयत धर्म और जात बिरादरी से ऊपर उठकर इंसानियत के आधार पर लोगों की मदद कर रही है। यह सेवा कार्य उस समय तक जारी रहेगा जब तक प्रभावित लोगों की जरुरतें पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि कहा कि प्राकृतिक आपदा और विनाशकारी बाढ़ ने देश के कई राज्यों में लाखों लोगों को प्रभावित किया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी जानी माली नुकसान हुआ है। इस संकट की घड़ी में उन्हें यह देखकर बेहद संतोष हुआ कि उनकी अपील पर जमीयत की विभिन्न राज्यों की इकाई के जिम्मेदार अपने घरों से निकलकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत कार्य को अंजाम दे रहे हैं, जमीयत किसी की मदद करते समय धर्म नहीं पूछती, बल्कि केवल इंसानियत के आधार पर काम करती है। कहा कि जमीयत की अहमदाबाद इकाई ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए तीस लाख रुपये की राहत सामग्री पंजाब के जिला फाजिल्का में वितरित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed