फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jam on Delhi Highway due to wedding season

Saharanpur News: शादियों के सीजन के चलते दिल्ली हाईवे पर लगा जाम

Sun, 18 Feb 2024 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jam on Delhi Highway due to wedding season
रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे पर लगा जाम। संवाद
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कसबे में दिल्ली हाईवे पर शादियों के सीजन के चलते रविवार की शाम एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके चलते सड़क पर चलने वाले लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम सात बजे लगा जाम रात नौ बजे तक नहीं खुल सका था।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम दिल्ली हाईवे पर स्थित रेलवे फाटक बंद होने के बाद जाम लग गया। इसके बाद फाटक तो खुल गया लेकिन जाम नहीं खुल सका। शादियों का सीजन होने के कारण रामपुर मनिहारान बस स्टैंड से रेलवे फाटक तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा था। इसके चलते लोगों क़ो बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ा। फ्लाई ओवर का कार्य भी कछुवा गति से चल रहा है। नगरवासी नीरज सैनी, संजय सैनी,सचिन सैनी, दीक्षांत आदि ने फ्लाई ओवर का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed