{"_id":"63694fbae8e2ad0b35786857","slug":"jam-in-the-metropolis-people-got-upset-saharanpur-news-mrt612660918","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में लगा जाम, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में लगा जाम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के कई इलाकों में सोमवार को चार घंटे से अधिक समय जाम लगा रहा, जिसकी वजह से नागरिकों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात के अलावा थाना पुलिस को भी सड़कों पर उतरना पड़ा और मशक्कत कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराया।
सोमवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कई इलाकों में जाम लगा रहा। इसके तहत कोर्ट रोड पुल, जिला अस्पताल पुल, घंटाघर से देहरादून चौक, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, नवाबगंज चौक, दालमंडी पुल, कल्पना तिराहे पर यातायात व्यवस्था ठप रही। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर स्थिति ज्यादा खराब हो गई। स्कूलों की बसें जाम में फंस गई, जिस वजह से छात्र-छात्राओं और नागरिकों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। यातायात पुलिस के अलावा थाना जनकपुरी, कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली और कोतवाली मंडी पुलिस ने भी सड़कों पर उतरकर अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु कराया। शाम करीब पौने चार बजे यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो सकी। इसके बाद शाम छह बजे भी कोर्ट रोड पर एक नगर कीर्तन के चलते जाम के हालात बने रहे।
टूटी सड़कें बनी परेशानी का सबब
स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत महानगर में सीवर लाइन डालने के लिए अंबाला रोड, देहरादून रोड और कोर्ट रोड पर सड़कें खोदी गई थी। कार्य पूरा होने पर कोर्ट रोड की सड़क को बना दिया गया, लेकिन अंबाला और देहरादून रोड पर एक तरफ की सड़क टूटी पड़ी है, जिसको बनाया नहीं गया। इस वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
बाईपास बनने के बाद भी जाम से नहीं मिल रही निजात
बाईपास बनने के बाद भी महानगर में जाम लग रहा है। हालांकि, बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होता, लेकिन उसके बाद भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जाम लगने की वजह अतिक्रमण और अवैध रूप से बनाई पार्किंग भी है। पिछले दिनों पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था, लेकिन सड़कों पर दोबारा कब्जे हो गए हैं।
नहीं चालू हो सके ट्रैफिक सिग्नल
आठ माह पूर्व स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत महानगर में विश्वकर्मा चौक, जनकपुरी चौक, नवाबगंज चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल चालू नहीं हो सके। क्योंकि, छह माह पूर्व ट्रैफिक सिग्नल का एक दिन के लिए ट्रायल किया गया था, लेकिन व्यवस्था फेल हो गई थी और तब भी पूरे शहर में जाम लग गया था। क्योंकि, सिग्नल अव्यवस्थित रूप से लगाए गए हैं। इसी वजह से अभी तक इनको चालू नहीं किया गया।
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को सभी मुख्य मार्गों और चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात है। सोमवार को कुछ इलाकों में जाम की स्थिति बनी थी। यातायात और थाना पुलिस ने व्यवस्था को सुचारु कराया। विभाग का प्रयास है कि लोगों को जाम में फंसकर परेशान न होना पड़े, इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। --------अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी