{"_id":"64bac40728e3c5ac000ca1a9","slug":"jain-society-took-out-candle-march-against-the-murder-of-jain-monk-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-990-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज ने कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज ने कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन
कर्नाटक में जैन साधु की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालते जैन समाज के लोग
-राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हत्यारों को कड़ी सजा देने व जैन साधुओं को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज में भारी रोष है। बृहस्पतिवार की रात जैन समाज ने कैंडल मार्च निकालने के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें हत्यारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने और देशभर में जैन साधुओं को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की गई।
श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति और सकल जैन समाज के तत्वावधान में कैंडल मार्च जैन अतिथि भवन (चाहपारस) से आरंभ होकर हलवाई हट्टा, कानूगोयान, जनकपुरी, मेन बाजार, एमबीडी चौक होते हुए सुभाष चौक पर जाकर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में लोगों ने जैन मुनि के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो, जब तक सूरज चांद रहेगा मुनियों का सम्मान रहेगा, जैन मुनि पर अत्याचार नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे आदि नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि विश्व में अहिंसा का संदेश देने वाले जैन धर्म के साधुओं पर आए दिन हमले किए जा रहे हैं। पिछले दिनों कर्नाटक के बेलगाम में जैन मुनि कामकुमार नंदी की हत्या कर दी गई। पुलिस प्रशासन उनके हत्यारों को अभी तक पकड़ने में असफल रहा है। कैंडल मार्च में प्रमुख चिकित्सक डाॅ. डीके जैन, श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष सुदेश जैन, महामंत्री प्रांशु जैन, मुनीश जैन, अखिल जैन, शशांक जैन, विपुल जैन, अनुज जैन, अंकित जैन, अभिषेक जैन, मुकेश जैन, अर्चना जैन, चंदनबाला जैन, संध्या जैन, उर्नशी जैन, नितिका जैन आदि रहे।