फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jain devotees worship Tirthankara Sheetalnath Swami

जैन श्रद्धालुओं ने की तीर्थंकर शीतलनाथ स्वामी की पूजा

Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jain devotees worship Tirthankara Sheetalnath Swami
रामपुर मनिहारान जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/नकुड़/चिलकाना/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जैन धर्मावलंबियों द्वारा पर्यूषण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म तथा तीर्थंकर शीतलनाथ स्वामी की विशेष पूजा की गई। दोपहर में धूप दशमी का पर्व मनाते हुए अग्नि में धूप सामग्री समाहित कर कर्मों की निर्जरा की कामना भी की गई।
विज्ञापन

सरसावा के दोनों जैन मंदिरों में उत्तम तप धर्म की पूजा करते हुए जैन शास्त्रों का जैन कर रही स्यादवाद महिला मंडल के संचालक अलका जैन ने कहा कि केवल ध्यान लगाकर बैठना उत्तम तप धर्म का पालन करना नहीं है, अपितु ध्यान मुद्रा में बैठकर स्वयं के द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों का मंथन कर धर्म पथ पर चलना उत्तम तप धर्म का पालन करना होता है। अरविंद कुमार जैन ने धूप दशमी कथा वाचन करते हुए कर्मों की लीला का वर्णन किया।
विज्ञापन

नकुड़ के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महिला जैन मिलन की अध्यक्ष मनीषा जैन व पंकज जैन ने बताया कि दिन में महिला जैन मिलन द्वारा भक्तांबर स्तोत्र का पाठ कराया गया। संदीप जैन, प्रवीण जैन, प्रीतम प्रसाद जैन, पीयूष जैन, राजेश जैन राजू, मनोज, विवेक, पंकज जैन शिवम जैन, संजीव, निशा जैन, प्रतिभा, नीतू, सरिता, संतोष प्रिया, शबनम जैन, दीपाली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की पूजा की गई। पं. साकेत जैन शास्त्री जी ने उत्तम तप के विषय में कहा कि इच्छाओं का निरोध करना तप है। श्री जी के अभिषेक तथा पूजा अर्चना में संरक्षक सुधीर जैन, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष बिजेन्द्र जैन, महामंत्री निशांक जैन, मोहित जैन, रोहित जैन, अनंत जैन, आराध्य जैन, अतिशय जैन, महिला मंडल से पारुल जैन, पूजा जैन, दीपांशी जैन, ममता जैन, विजया रानी जैन, सुनीता जैन, तनुजा जैन आदि रहे। रामपुर मनिहारान में प्रात: से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। देव पूजा, शीतलनाथ पूजा, देव शास्त्र गुरु पूजा, आदिनाथ पूजा, सुपार्श्वनाथ पूजा, चंद्रप्रभु पुजा, सोलहकारण पूजा पंचमेरू पूजा, नंदीश्वर दीप पूजा, दशलक्षण धर्म पर्व पूजा व उत्तम तप धर्म की पूजा मुख्य रूप से की गयी। अतिशय शास्त्री व सिद्धार्थ शास्त्री ने कहा कि पर्यूषण महापर्व का सातवां दिन उत्तम तप का दिन है। जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन, अनुराग जैन, शशांक जैन, अभिषेक जैन, आर्जव जैन, भूपेंद्र जैन, अमित जैन, नीरज जैन, विनित जैन, विजय जैन, संजय जैन, नमन जैन, प्रशांत जैन, श्रेय जैन रहे।

सुलतानपुर में श्री जी की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

सुलतानपुर में श्री जी की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed