{"_id":"62cb1195e4c3340d8944b35c","slug":"jain-college-caters-to-the-needs-of-all-three-categories-of-candidates-saharanpur-news-mrt5964679124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों वर्ग के अभ्यर्थियों की जरूरत को पूरा करता है जैन कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों वर्ग के अभ्यर्थियों की जरूरत को पूरा करता है जैन कॉलेज
विज्ञापन
सहारनपुर का जेवी जैन डिग्री कॉलेज
- फोटो : SAHARANPUR
तीनों वर्ग के अभ्यर्थियों की जरूरत को पूरा करता है जैन कॉलेज
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज जनपद के प्रमुख महाविद्यालयों में से एक है, जो तीनों वर्ग यानी आर्ट, कॉमर्स और विज्ञान के विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करता है। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की 1,180 सीटों के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
जनपद के ज्यादातर महाविद्यालयों में तीनों स्ट्रीम नहीं हैं। किसी में बीए और बीएससी है तो किसी में केवल बीए की पढ़ाई की व्यवस्था है, लेकिन जेवी जैन कॉलेज में बीए और बीएससी के साथ ही बीकॉम में भी अच्छी खासी सीटें हैं। यहां स्नातक प्रथम वर्ष की 880 सीटें हैं, जो 44 प्रतिशत बढ़ने के बाद 1,171 हो जाती हैं। इसके अलावा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं भी चलती हैं। इनमें सामान्य तौर पर 300 सीटों की व्यवस्था है। 33 फीसदी सीट बढ़ने के बाद इनकी संख्या 400 हो जाती है। इनके अलावा प्रत्येक वर्ष कई हजार छात्र व्यक्तिगत विद्यार्थी के रूप में जेवी जैन कॉलेज से आवेदन कर पढ़ाई करते हैं। इस प्रकार जेवी जैन कॉलेज ज्यादातर विद्यार्थियों की पहली पसंद होने के साथ ही सबसे अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई का जरिया भी रहता है।
जेवी जैन कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में सीटों की स्थिति
कक्षा आवंटित सीट बढ़ने के बाद
बीए प्रथम 460 612
बीएससी मैथ 120 160
बीएससी जियोलॉजी 60 80
बीकॉम 240 319
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम
कक्षा आवंटित सीट बढ़ने के बाद
बीएससी कंप्यूटर साइंस 60 80
बीएससी होम साइंस 60 80
बीएससी पीसीएम 60 80
बीकॉम 120 160
जेवी जैन कॉलेज में सामान्य सीटों के साथ ही स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम भी चलते हैं, जिनमें बीएससी और बीकॉम शामिल हैं। हमारे यहां दोनों तरह के पाठ्यक्रमों की सीटों की संख्या 1,100 से अधिक बैठती है। प्रत्येक वर्ष सीटें बढ़ती भी हैं, जिनके बाद इनकी संख्या 33 फीसदी बढ़ जाती है। इन सीटों पर दाखिले के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
प्रोफेसर वकुल बंसल, प्राचार्य, जेवी जैन कॉलेज

सहारनपुर का जेवी जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल- फोटो : SAHARANPUR