{"_id":"6ae2531c95a8f0cab40b1fc7","slug":"transport-fair-to-be-held-on-october-31-opportunity-for-tax-relief-upon-payment-of-outstanding-taxes-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186872-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 31 अक्तूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स जमा करने पर छूट का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 31 अक्तूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स जमा करने पर छूट का मौका
Thu, 29 Oct 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग की ओर से 31 अक्तूबर को मंडलीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला लगाया जाएगा। पहले यह मेला 23 अक्तूबर को प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे निरस्त कर दिया गया था।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवहन मेले में वाहन स्वामियों को बकाया कर और अन्य देयकों का भुगतान करने के साथ परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा। मेले का उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेले में वाहनों के लंबित टैक्स और अन्य बकायों की मौके पर वसूली की जाएगी।
इसके साथ ही नियमानुसार शास्ति में छूट, वन टाइम टैक्स और अग्रिम कर जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वाहन स्वामी नए वाहनों का पंजीकरण कराने के अलावा फिटनेस, परमिट, स्क्रैपेज, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से संबंधित कार्य भी करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त वाहनों में मोबाइल नंबर अपडेट कराने और नए स्थापित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने का अवसर भी मिलेगा।