फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jail superintendent will investigate the suspended head warder

Saharanpur News: जेल अधीक्षक करेंगे निलंबित हेड वार्डर की जांच

Fri, 16 May 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jail superintendent will investigate the suspended head warder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बंदियों से अवैध वसूली व उत्पीड़न के आरोप में निलंबित हुए हेड वार्डर जगदीश प्रसाद निम की जांच मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक करेंगे। हेड वार्डर ने जेल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने डीआईजी जेल को भी पत्र लिखा था।
जिला जेल में कुछ बंदियों ने हेड वार्डर जगदीश प्रसाद निम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। इसके बाद जेल अधीक्षक ने बंदियों से पूछताछ की थी, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद हेड वार्डर से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद हेड वार्डर ने डीआईजी जेल को पत्र लिखा और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिले में कई अनियमितताएं चल रही हैं। इस मामले की डीआईजी जेल ने जांच के लिए दो टीम गठित की।
विज्ञापन

निलंबित हेड वार्डर की जांच मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक को सौंपी गई है। हेड वार्डर पर लगे आरोपों की जांच कर रहे हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट फाइनल कर भेजी जाएगी। उधर, जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि निलंबित हेड वार्डर की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed