{"_id":"58a4a6ca4f1c1be164d83e1d","slug":"it-worked-the-first-vote-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले वोट देने की मुहिम रंग लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले वोट देने की मुहिम रंग लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइनों में वोटर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो की मुहिम बुधवार को मतदाताओं को पोलिंग केंद्रों तक लाने में सफल रही। सुबह घने कोहरा छाया होने के बावजूद अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइनें लगने लगी।
वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह इस कदर देखने को मिला कि दोपहर तीन बजे तक 49 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे। बुधवार को द्वितीय चरण का मतदान घने कोहरे के बीच आरंभ हुआ। सुबह पौने सात बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी थी।
सूरज की तपन जैसे-जैसे बढ़ने लगी, मतदाताओं को जोश जुनून में बदल गया। हर कोई सारे काम छोड़ वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों की तरफ दौड़ रहा था। सुबह नौ बजे 15 प्रतिशत लोग अपना वोट डाल चुके थे।
विज्ञापन
जबकि सुबह 11 बजे 25 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 49 प्रतिशत और शाम 3 बजे तक 60 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देहात क्षेत्र पर नजर डाले तो कालीपार क्षेत्र के गांव सांपला खत्री में दोपहर 12 बजे 51 प्रतिशत, लबकरी में 12.15 बजे 30 प्रतिशत, भायला कलां में दोपहर 12.30 बजे 40
प्रतिशत, कुलसत में 12.40 बजे तक 49 प्रतिशत, ईस्सरपुर में दोपहर 1 बजे तक 68 प्रतिशत, इमलिया में डेढ़ बजे तक 50 प्रतिशत, रणखंडी में दोपहर ढाई बजे तक 67 प्रतिशत और गुनारसा में 3.30 बजे तक 64 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे।
कई गांव में तो प्रत्याशियों के समर्थकों ने वोटरों को लाने के लिए ई-रिक्शा तक लगा रखी थी। महिला मतदाताओं में भी वोट डालने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।